दरभंगा शहर पूरी तरह से रौशनी से जगमगा उठा। दीपावली पर्व के अवसर पर लहेरियासराय से लेकर दरभंगा तक रोड तक सजी-धजी घरो से लेकर दुकानों और मकानों की रौनक देखते ही बन रही थी। छोटे-बड़े, रंग-बिरंगे आकर्षक बल्बों की चमक से पूरा शहर मानो किसी दुल्हन की तरह सज उठा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोमवार की शाम 8 बजे जहां पूरा शहर जगमग कर रहा था।