कासगंज: गुलाबी नगला में हाइन्टेशन लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
गुलाबी नगला की रहने वाली 10 वर्षीय नीतिका पुत्री जसवीर छत से गुजर रही हाइन्टेशन लाइन की चपेट में आ गई। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों के द्वारा बालिका को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका के पिता जसवीर का आरोप है, कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।