नागौर: नागौर शहर के शारदा पुरम में रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई पर कर दी फायरिंग
Nagaur, Nagaur | Sep 5, 2024 नागौर शहर के शारदा पुरम क्षेत्र में देर रात्रि को खुलेआम गोलियां चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शारदापुरम निवासी रिटायर्ड फौजी भंवर सिंह बिश्नोई हाथ में बंदूक लिए भाई के घर पर व गली में गोलियों की बौछार कर दी। आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर जब छोटे भाई की पत्नी गौमती ने अपने घर का दरवाजा खोलने लगी तो एक गोली उनके हाथ में लग गई।