नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री ट्रेन के खुलने के बाद गुरुवार को चलती ट्रेन से एक यात्री गिर गया था। यात्रियों ने देखते ही रेल सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के पुलिस ने उक्त घायल यात्री को तत्काल इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया तथा परिजनों को इसकी सूचना भी दी।