बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमीनी विवाद को लेकर जमकर पीटा
भोजीपुरा थाना के कंचनपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।