साकेत: लाडो सराय से एक शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब से भरी कार भी बरामद
दक्षिण जिले की एंटी नार्कोटिक्स की पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध शराब के 46 कार्टून और एक कार भी बरामद की गई है। 5 नवम्बर रविवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि एक शराब तस्कर लाडो सराय इलाके में आने वाला है। अगर समय रहते ही कार्रवाई की जाती है। तो इसे पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और इसे पकड़ लिया गया। जिसके पास से अवैध शराब के 46 कार्टून और एक कार भी बरामद हुई। जिसे जब्त कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया।