बड़हलगंज के पिड़हनी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की ममता की तहरीर पर चार तथा दूसरे पक्ष के सुरेश प्रसाद की तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोप है के दुकान से उधार सामान के रुपये मांगने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।