अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जंगल में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की
Amroha, Amroha | May 16, 2025 डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक का परिवार के लोगों से कई दिन से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार की सुबह भी किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था इसके बाद युवक घर से चला गया था। आज शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे युवक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख आसपास के लोगों ने सूचना परिवार के लोगों को दी।