बेरमो: करगली में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया
Bermo, Bokaro | Jun 27, 2025 फुसरो नगर परिषद के करगली तीन नंबर धौडा स्थित रथ मंदिर में शुक्रवार को रथ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहॉ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे- बाजे के साथ रथ को खींचकर करगली तीन नंबर धौडा क्षेत्र में भ्रमण कराकर मंदिर परिसर में ही खड़ा कर दिया।