पिपरिया: पिपरिया के मालपुर गांव में पुत्र ने पिता को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, पिता बाल-बाल बचे
पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.मंगलवार अपराह्न 7:43 बजे पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मालपुर गांव में स्वर्गीय कारी यादव के पुत्र तुरंत यादव पर फायरिंग हुई. गोली उनके सिर को छूते निकल गई. तुरंत यादव ने अपने बड़े पुत्र विपिन यादव एवं उसके साल पर फायरिंग का आरोप लगाया है.