मौसम ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मौसम पूरी तरह से सर्द रहा। तापमान में गिरावट से सुबह व रात का पारा काफी नीचे चला गया जिससे ठंड में कनकनी रही। सुबह के समय धूप जरूर निकली लेकिन सूरज की करन में गर्माहट नहीं थी। धूप खिलने के बावजूद हवा में ठंड का असर कम नहीं हुआ। लोग पूरे दिन ठंड भरे मौसम का सामना करते रहे।