मुंगेली: लोरमी में दिव्यांग बच्ची की मदद के लिए सामने समाजसेवी, प्रदान किया 38600 रुपए
शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी संगठन सामने आए और उन्होंने ₹38600 प्रदान किया।मुंगेली जिले के लोरमी निवासी राजेश्वर सिंह राजपूत की बच्ची प्राची दिव्यांग है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय सामाजिक संगठन ने उनकी मदद करने की ठानी और उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें 38600 प्रदान किया।