वाड्रफनगर शुक्रवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। वह किसानों के चेहरे खाते में पैसे आने के बाद चमक उठे ।