लोहरदगा: समाहरणालय से डीसी, एसपी व डीडीसी ने 5 धाम की आध्यात्मिक बाइक यात्रा से निकले 2 युवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लोहरदगा की पुण्यभूमि से आध्यात्मिकता, साहस और समर्पण का संगम लिए दो युवा श्रद्धालु पांच धाम बाइक यात्रा पर निकले हैं। सोमवार की दोपहर करीब 1: बजे समाहरणालय परिसर से डोढ़ा टोली निवासी वेद प्रकाश साहू और सीठीओ गांव निवासी सूरज महली को डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा, एसपी हरीश बिन जमा एवं डीडीसी ने विधिवत रूप से हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।