लोहरदगा: मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हिंडाल्को से होगी सीधी बात: लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू
लोहरदगा इंटक के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने सोमवार को दोपहर 12:30 बजे गुरदरी माइंस का दौरा किया। इस दौरान पंचायत भवन में मजदूरों और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। बैठक में मजदूरों और ग्रामीणों ने हिंडाल्को कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी जमीन मालिकों और स्थानीय लोगों का शोषण कर रही है।