बरेली: कांवड़ यात्रा के चलते रामगंगा चौबारी पर यातायात व्यवस्था संभालने पहुंचे एसपी ट्रैफिक
बरेली में सावन में कांवड़ यात्रा के चलते सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामगंगा चौबारी के पास जल लेने जा रहे कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रविवार को एसपी ट्रैफिक अकमल खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया।बरेली ट्रैफिक पुलिस सोमवार को सावन के दूसरे सोमवार के लिए तैयारियों में जुटी।