चैनपुर के मदुरना गांव से पूरब काली स्थान के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को लगभग 3 बजे की बताई गई है। मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि अभिषेक कुमार गांव से पूरब काली स्थान की ओर गया हुआ था।