कानपुर: सिविल लाइंस के अंबा हॉस्पिटल के पास आए दिन फटती है पानी की पाइप लाइन ,करोड़ों लीटर पानी भरता है सड़कों पर#Jansamasya
सिविल लाइंस के अंबा हॉस्पिटल के पास आए दिन पानी की पाइपलाइन फट जाती जिससे करोड़ों लीटर पानी सड़कों में भर जाता है। यह मार्ग सिविल लाइंस का सबसे मुख्य मार्ग है यह कचहरी रोड को जोड़ता है। सालों से ऐसा होता आ रहा है राहगीरों ने मंगलवार 3:00 बजे बताया कि आए दिन पानी भरने से रोड खराब हो रही जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ रहा है।