भिवानी: भिवानी में बस से उतरते वक्त महिला के गले से सोने के चेन चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी शिकायत में महम के वार्ड नंबर 13 निवासी मनीषा ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढ़ा में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद वापस घर जा रही थी। वह दादरी से भिवानी के लिए रोडवेज बस में भिवानी पहुंची। वह अनाज मंडी के पास बस से उतरी। बस से उतरने के बाद जब उसने सोने के चेन गायब मिली।