भिवानी: भिवानी भाजपा प्रत्याशी पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा राजपूत समाज की गई अभ्रद टिप्पणी के विरोध में उतरे लोग
राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा राजपूत समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को राजपूत समाज का गुस्सा फूटा तथा उन्होंने स्थानीय रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला के समक्ष नारेबाजी करते हुए पुरूषोत्तम रूपाला का विरोध जताया। इससे पूर्व राजपूत धर्मशाला में राजपूत समाज की एक बड़ी पंचायत भी आयोजित हुई।