भिवानी: एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही विज्ञापनों का प्रसारण करेंगे केबल ऑपरेटर व सिनेमाघर संचालक: जिला निर्वाचन अधिकारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिला में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) बनाई गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं इस कमेटी के चेयरमैन हैं। जिला में कोई भी केबल ऑपरेटर व सिनेमा घर संचालक बिना एमसीएमसी कमेटी की अनुमति व प्रमाण पत्र के केबल व सिनेमा घर में किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं चला सकता है।