भिवानी: राजपूत धर्मशाला में रविवार को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की भिवानी व चरखी दादरी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई
मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के संरक्षक सेवानिवृत्त आईएएस आरपी सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार करना था। HRPS के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह तंवर ने बताया कि मीटिंग में राजपूत समाज के राजनीतिक भविष्य पर पर चर्चा की गई।