सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर बीके सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमडीए कार्यक्रम, टीकाकरण और दंत चिकित्सा शिविर को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया इसके साथ ही टीकाकरण व अन्य कार्यों में लक्ष्य प्राप्ति और कार्यक्रम की सफलता पर जोर दिया गया।