हरदा: रामानंद नगर कॉलोनी में पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन लाइन से हादसा, दो बच्चे झुलसे, 9 साल के दिव्यांश की हालत गंभीर
Harda, Harda | Jan 20, 2025 आज 20 जनवरी शाम 6 बजे पतंग उड़ाते समय दो मासूम बच्चे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। रामानंद नगर कॉलोनी में रहने वाले 9 वर्षीय दिव्यांश राठौर और 10 वर्षीय केशव चौरे अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से दोनों बच्चों को करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गए।