बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ इलाके में मंदिर निर्माण को लेकर चला आ रहा विवाद पुलिस की सक्रियता से समाप्त हो गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों से बातचीत कर सहमति बनाई। पुलिस की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर 70 साल पुराने संतोषी माता मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान प्रसाद वितरण हुआ और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।