कोचाधामन: बजट सत्र में विधायक मो. इजहार अशफी ने डेरामारी में PSS निर्माण की मांग की
बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक मो. इजहार अशफी ने कहा कि डेरामारी में पॉवर सब स्टेशन का निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिल चुकी है।निविदा प्रक्रिया में विलंब के कारण PSS का निर्माण नही हो पा रहा है।जिससे डेरामारी,पाटकोइ, मजगामा एवं तेघरिया के क्षेत्रों में विद्दुत आपूर्ति बाधित रहती है। अतः मैं सरकार से अविलंब pss निर्माण का मांग सरकार से करता हूं।