मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार रात करीब 10 बजे ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद घोषित सूची में जैसीनगर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अनिल सोनी की नियुक्ति की गई है। बता दे इसके पहले अनिल सोनी जैसीनगर ब्लॉक के सेवा दल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने अनिल सोनी को बधाई दी है।