सरोजनी नगर: किसान पथ पर खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, रेस्क्यू ऑपरेशन से बचाई गई चालक की जान
आज बुधवार की दोपहर 2:00 बजे लगभग देखने को आया कि बिजनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर एक खड़े हुए ट्रक में तेज रफ्तार दूसरा ट्रक घुस गया। तो इस दौरान बताया गया कि ट्रक के अंदर चालक यानी कि ड्राइवर फस गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गईम देखने में आया की मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर ट्रक में फंसे हुए ड्राइवर की जान बचाई गई।