मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इटारसी के ग्राम धुरपन में एक किसान के खेत में 8 फीट लंबा सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना किसान ने वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर सर्पमित्रों की टीम मौके पर पहुंची। इस टीम में अभिजीत यादव एवं उनकी टीम ने सांप का रेस्क्यू किया।सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था।