शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे तक शीतलहर चलती रही, बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर के साथ कोहरे ने बढ़ाई ठंड, बिलासपुर में मौसम ने अचानक करवट ली है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर चलने लगी है और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचने अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।