चंदिया: बांका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत; ड्राइवर वाहन लेकर भागा
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे बांका गांव के पास स्थित पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका निवासी राकेश के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार, राकेश पुलिया के पास खड़ा था, तभी अनियंत्रित गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।