मिहींपुरवा: लौकाही के पास से 59वीं वाहिनी SSB ने 2 मवेशियों के साथ 2 तस्करों को पकड़ा, मोतीपुर पुलिस को किया सुपुर्द
भारत नेपाल सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। गुरुवार को 59वी वाहिनी द्बारा लौकही के पास दों व्यक्ति मवेशियों के साथ ज रहें थे। जिनसे पूछताछ कीं गयी तो पता चला कीं नेपाल ले जाकर बेचने के फिराक में हैं। तस्कर हरीराम यादव व पेशकार यादव निवासी मोतीपुर को मवेशियों के साथ पकड़कर मोतीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया हैं।