सोनो: चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरोन मोड़ के समीप ट्रक ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, हालत नाजुक,देवघर रेफर
चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरोन मोड़ के समीप रविवार को दो बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने राह चलते एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित मनकडीहा गांव निवासी दुखो पांडेय के रूप में हुई है।घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।