नवादा: अंधरबारी गांव में शौच करने गए बालक की पैर फिसलने से डूबने से गई जान, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Nawada, Nawada | Sep 27, 2025 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे की आहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब बच्चा शौच के लिए गया था। मृतक की पहचान अंधरबारी गांव निवासी मुकेश कुमार के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में 6:00 बजे जानकारी दी गई जब पोस्टमार्टम के लिए आया।