जगदलपुर: बस्तर जिले के ग्राम पंचायतों को 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की मूलभूत अनुदान राशि जारी
जिला पंचायत बस्तर के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को शासन द्वारा प्रदत्त मूलभूत अनुदान की राशि 04 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए का भुगतान नियमानुसार कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 15 वें वित्त आयोग की राशि पर अर्जित ब्याज की संपूर्ण राशि भी संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दिया गया है।