पीलीभीत: पूरनपुर कोतवाली गेट पर एनआईए ने लगाया दस लाख के इनामी आरोपी कुलवीर का फोटो, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
पीलीभीत कोरोना के समय पूरनपुर क्षेत्र में तीन साल बिताने वाले आरोपी की एनआईए को तलाश है। कोतवाली के बाहर उसका पोस्टर चस्पा किया गया है। उसकी जानकारी देने वाले को दस लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने वांछित आरोपी कुलवीर सिंह सिद्धू पर दस लाख रुपए इनाम घोषित किया है और पता बताने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।