दरभंगा: दरभंगा के शिवधारा चौक वैदेही पार्क में दुबई सिटी थीम बेस्ड डिज्नीलैंड का नगर निगम के पूर्व उप महापौर ने किया उद्घाटन
दरभंगा के शिवधारा चौक वैदेही पार्क में दुबई सिटी थीम बेस्ड डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ किया गया। मेला का शुभारंभ नगर निगम के पूर्व उप महापौर , आरंभ बिजनेस मार्केटिंग के डायरेक्टर विक्की पांडे ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलन कर किया । मौके पर शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उद्घाटनकर्ता ने कहा कि स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है जिसमे बच्चे कुछ सीखेंगे।