मनोहरथाना: कोलू खेड़ी कला महात्मा गांधी विद्यालय में दो शिक्षक आपस में भिड़े, पीईईओ की मध्यस्थता से हुआ समझौता
दांगीपुरा थाना क्षेत्र के कोलू खेड़ी कला महात्मा गांधी विद्यालय मैं दो अध्यापक स्कूल रिकॉर्ड लेने देने की बात को लेकर आपस में भिड़े, दोनों के बीच हाथापाई हुई , पुलिस तक मामला पहुंचा, पीईईओ के हस्तक्षेप के बाद दोनों में समझौता हुआ। कोलू खेड़ी कला महात्मा गांधी विद्यालय में कार्यरत अध्यापक मनोज मीणा व मनीष लुहार दोनों में कहां सुनी के साथ हाता पाई हो गई।