फिरोज़ाबाद: योगी की पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पोक्सो एक्ट के ₹10 हजार के ईनामी बदमाश को बाईपास रोड से दबोचा, बदमाश को लगी गोली
यूपी के फ़िरोज़ाबाद में योगी की पुलिस नें एनकाउंटर के दौरान पोक्सो एक्ट के ₹10 हज़ार के ईनामी बदमाश को बाईपास रोड सें दबोचा है। क्रास फायरिंग में बदमाश अफरोज के गोली लगी है। पुलिस की माने तो अफ़रोज़ कोर्ट में पेसी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। पुलिस नें बदमाश के कब्जे सें एक देशी कट्टा व जिन्दा ऒर खोका कारतूस बरामद किये है।