फिरोज़ाबाद: बम्बा चौराहे के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर, टेम्पो चालक हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर के बम्बा चौराहे के पास हादसा हुआ है। नगर निगम की तेज रफ़्तार कूड़ा गाड़ी नें सामने सें आ रहे थ्री व्हीलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो चालक बुरी तरह सें घायल हुआ है। वही टेम्पो भी पूरी तरह सें छतिग्रस्त हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस नें घायल को अस्पताल में भेज दिया है।हादसे वाली कूड़ा गाड़ी को जप्त कर लिया है।