बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बाँसबोझ में बीती 14/15 जनवरी की मध्यरात्री करीब 12,30 बजे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उसके अपने ही घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।