मारवाड़ी युवा मंच,चाईबासा जागृति शाखा द्वारा कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के अंतर्गत सदर अस्पताल में नवजात शिशु की माताओ को ठंड से बचाव के लिए शॉल , आवश्यक सामग्री,बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर अधयक्षा एवं जागृति की सदस्यों ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक पाप है और समाज को *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ* जैसे अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ाना है।