धार: 12 अक्टूबर को शहर में कलाकारों की प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा निकालेगी नवदुर्गा उत्सव समिति मायापुरी कॉलोनी
Dhar, Dhar | Oct 10, 2024 नवरात्रि के अवसर पर धार शहर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 अक्टूबर को सुबह करीब 11.30 बजे मायापुरी कॉलोनी के गरबा चौक से यात्रा की शुरुआत होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा शहर में निकलने जा रही है। जिसमें कई राज्यों के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।