बाहरी जिला की रानी बाग थाना की पुलिस टीम ने एक भगोड़ा घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 61 वर्षीय कृष्ण पाल सिंह के रूप में हुई है, यह पांडव नगर का रहने वाला है। इसे तीस हजारी कोर्ट द्वारा नांगलोई थाना में दर्ज, NIA मामले 12 मार्च 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था। इसे विज्ञान विहार इलाके में छापा मार कर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।