बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मध्य विद्यालय भटमुरना में शिक्षक अभिभावक बैठक (PTM) आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक और अभिभावक के सहयोग से बच्चों के विकास पर जोर दिया गया। विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई।