बहराइच: कानूनगोपुरा उत्तरी में अवैध निजी अस्पताल के खिलाफ सीएमओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, अस्पताल संचालक पर कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने गुरुवार शाम को बताया कि बहराइच शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित कानूनगोपुरा उत्तरी में अवैध रूप से संचालित एक निजी चिकित्सालय के विरुद्ध जांच में पाया गया था कि अस्पताल पूरी तरीके से अवैध है। जिसके बाद कोतवाली नगर में अस्पताल संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया गया है।