पिछोर नगर के डाक बंगला क्षेत्र में स्थित श्री मोबाइल स्टोर में आज गुरुवार शाम लगभग 7:15 बजे पर अचानक भीषण आग लग गई।दुकान के अंदर रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर राख हो गए।इस हादसे से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।