भोरे में मादक पदार्थों की खेती खूब धड़ले से फल फूल रही है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर इसका भंडाफोड़ भी कर रही है। इसी क्रम में भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ में एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने पांच धुर जमीन में उगाई जा रही अफीम की फसल का निरीक्षण कर उसे नष्ट कराया।