मुरैना नगर: चंबल नदी के रायडी राधेन घाट पर रेत माफिया का आतंक, पुलिस पर हमला कर सैकड़ों ट्रैक्टरों से खनन जारी
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में पुलिस पर रविवार क़ो हुए हमले के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन जारी है।चंबल नदी के रायडी राधेन घाट का आज वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत भरते नजर आ रहे हैं। लोडर से रेत भरकर परिवहन किया जा रहा है। रविवार को माफियाओं ने पुलिस वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिसमें एक आरक्षक घायल हुआ था।