फैज़ाबाद: थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने सोशल मीडिया पर राममंदिर को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने सोशल मीडिया पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने वाले एक आरोपी को रामपुर जिले से गिरफ्तार किया है। अलग- अलग थानों में दर्ज मामलों की अभी जांच चल रही है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि साने आलम नामक आईडी से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी।